खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित पशु सखियां अब धरातल पर बदलाव की नई पटकथा लिख रही हैं। ये महिलाएं न केवल एक प्रशिक्षित सामुदायिक कैडर के रूप में उभरी हैं, बल्कि पशुपालन को आधुनिक और लाभप्रद बनाने के लिए गांव-गांव जाकर तकनीकी सहायता भी प्रदान कर रही हैं। हाल ही में कृषि विज्ञान केंद्र और पशुपालन विभाग के समन्वय से आयोजित 17 दिवसीय विशेष हेल्प प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन सखियों ने वर्तमान में जगदलपुर और बस्तर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में सघन टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रबंधन अभियान की शुरुआत की है।
क्षेत्रीय गतिविधियों की कड़ी में जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम माड़पाल में एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां पशु सखी ने जानकी दीदी के घर पहुंचकर लगभग 250 बत्तखों को कृमि नाशक दवा पिलाई। इसी निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत कलचा में मुर्गियों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया, ताकि समय रहते उन्हें घातक संक्रमणों से बचाया जा सके। बस्तर ब्लॉक के ग्राम तुरपुरा में भी पशु सखियों द्वारा पशुधन प्रबंधन और टीकाकरण के कार्यों को तत्परता से संपन्न किया जा रहा है।
पशु सखियों का यह कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पशुपालकों को जागरूक करने के लिए पशु पाठशाला जैसी अभिनव पहल भी कर रही हैं। इन पाठशालाओं के माध्यम से वे ग्रामीणों को संतुलित आहार, कम लागत में प्रोटीनयुक्त अजोला उत्पादन और स्थानीय सामग्री से दाने का मिश्रण तैयार करने की विधियां सिखा रही हैं। साथ ही पशुओं के रहने के स्थान को स्वच्छ और हवादार बनाने के तरीकों पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही रिकॉर्ड प्रबंधन, पशु बीमा और बेहतर नस्ल के चुनाव जैसे विषयों पर दी जा रही सलाह से पशुपालकों की आय में सीधे तौर पर वृद्धि हो रही है।
पशु चिकित्सा विभाग के साथ तालमेल बिठाकर किया जा रहा पशु सखियों का यह कार्य पशुओं की मृत्यु दर में भारी कमी ला रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अभियान महिलाओं को गांव में एक विशेषज्ञ के रूप में पहचान दिला रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर सशक्त हो रही हैं। वर्तमान में बस्तर के ग्रामीण अंचलों में यह कैडर पशुपालकों के लिए एक भरोसेमंद सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


