खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में बुधवार को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नए प्रावधानों से अवगत कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के उद्देश्य से जिले भर में आवास दिवस और रोजगार दिवस का आयोजन एक महोत्सव के रूप में किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तकनीक और पारदर्शिता का मेल रहा । ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मनरेगा के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया कि कैसे वे अपने मोबाइल से एक स्कैन कर पंचायत में चल रहे कार्यों, व्यय और प्रगति की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल साक्षरता और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।
दूसरी ओर आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके सपनों का घर जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और हितग्राहियों की भागीदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो, ताकि पात्र परिवारों को पक्की छत मिल सके। रोजगार दिवस के सत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रत्येक पंचायत में आजीविका डबरी के निर्माण और उसके बहुउद्देशीय उपयोग की जानकारी साझा की गई । ग्रामीणों को समझाया गया कि वे किस प्रकार डबरी के माध्यम से मत्स्यपालन, बतख पालन और बाड़ी में सब्जी उत्पादन को एकीकृत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस महोत्सव ने न केवल ग्रामीणों को जागरूक किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
Trending
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द
- सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूरे, राजधानी में होगा विशेष हवन…
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल


