खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार पुलिस ने आज शनिवार काे 10.952 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों अखिल मोहम्मद शेख (60 वर्ष), निवासी मालवीय वार्ड, वरोरा थाना, जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र तथा संतोष शंकरराव बावणकर (50 वर्ष), निवासी चिमुर गोंड मोहल्ला, थाना चिमुर, जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख 47 हजार 600 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल और नगदी रकम भी बरामद किया गया है।
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली थी कि उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा लेकर दो व्यक्ति धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर नगरनार थाना पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका एनएच-63 पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति पीले रंग के विमल पान मसाला बैग के साथ टैक्सी से उतरकर वाहन की तलाश करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से दो पैकेट में कुल 10.952 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ एक एंड्रॉइड मोबाइल कीमत 6 हजार 500 रुपये और नगद 2 हजार 170 रुपये भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक कृष्णा भारती, अजय साहू तथा आरक्षक दशरू नाग, बलराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, कार्तिक नाग और सैनिक जगन्नाथ का याेगदान रहा।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


