खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महिला स्व-सहायता समूहों पर किए शाेध पर डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा,बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा शोधार्थी श्रीमती रीता जोशी (पाणिग्राही) को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.)” की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीएच.डी. अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एम.फिल./पीएच.डी. डिग्री प्रदान करने के न्यूनतम मानक एवं प्रक्रिया, विनियम 2016 के तहत शोधार्थी के शोध प्रबंध का मूल्यांकन किया गया। परीक्षकों की रिपोर्ट एवं मौखिक परीक्षा के प्रतिवेदन पर विचार करने के उपरांत विश्वविद्यालय ने उनके शोध कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।
रीता जोशी ने अपना शोध कार्य ग्रामीण प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत पूर्ण किया। उनका शोध विषय “बस्तर एवं जांजगीर-चांपा जिले की महिला स्व-सहायता समूहों (SHGs) की उद्यमशील क्षमताओं का तुलनात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़)” रहा। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. कमल कुमार सेन द्वारा किया गया। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मार्गदर्शक एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका


