खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के मौजूदा उप मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के साहू समाज के निशाने अपर आ गए है। छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मंगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यह ज्ञापन डिप्टी CM अरुण साव पर भूपेश बघेल की की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया जाएगा। साहू समाज के अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ज्ञापन सौंपने के लिए साहू समाज ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
साहू समाज ने कहा है कि, भूपेश बघेल 10 दिनों के अंदर माफी मांगें। यदि भूपेश बघेल अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। साहू समाज ने कहा कि उनके गौरव डिप्टी CM अरुण साव के खिलाफ टिप्पणी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि, पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के लिंगियाडीह में पिछले 37 दिन से चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह बस्ती को तोड़कर जो गार्डन बनाया जा रहा है, उसे लेकर कहा था कि, “क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे।” इसी तरह भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बन सकी और किसी भी मामले में काम नहीं हो पा रहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे डटे रहें, कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। पूर्व सीएम की इसी टिप्पणी के बाद से प्रदेश साहू संघ बघेल के खिलाफ मुखर हो गया है और कार्रवाई की मांग कर रहा है।
Trending
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण


