खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मई के पहले पखवाड़े के बाद प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा और हल्की बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से 13 मई को एक-दो जगहों पर बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि की संभावना है। रायपुर में मंगलवार को तेज गर्मी पड़ी। शाम को गर्म हवाएं चलती रही। इसके कारण उमस बढ़ रही है। प्रदेश के अन्य संभागों में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बादल गरजने के साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी का भाग, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप की तरफ इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 4.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 48 घंटे में और अधिक प्रबल होने की संभावना है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। बुधवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश या गरज-चमक और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


