नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, तला-भुना भोजन और तनाव का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपायों के जरिए लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।
बाहर के खानपान और खाने में समय का ध्यान ना देना अक्सर लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है। कोल्ड ड्रिंक पीना भी लीवर के लिए नुकसानदेय होता है। घरेलू चीजों से लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी एक अच्छा विकल्प है। इसके प्रयोग के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से लिवर एक्टिव रहता है और उसमें जमा विषैले तत्व बाहर निकालते हैं।
हल्दी वाला दूध कई तरह की औषधि गुण से भरपूर होता है। यह शरीर में दर्द से राहत देता है तो वहीं चोट लग जाने पर यह एंटीबायोटिक का भी काम करता है। इसके सेवन से लिवर भी डिटॉक्स होता है। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं, क्योकि हल्दी लिवर की सूजन कम कर उसे रिपेयर करने में मदद करती है।
आंवला का सेवन जितना आंखों और बालों के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही इसका सेवन लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग करने के लिए सुबह खाली पेट 1 ताजा आंवला खाएं या फिर आंवला जूस पानी में मिलाकर पिएं, आंवला लिवर को डिटॉक्स करता है और फैटी लीवर से बचाता है।
चुकंदर का सेवन सलाद या खून बढ़ाने के लिए ही काम नहीं आता, बल्कि चुकंदर को रोज सुबह 1 गिलास इसका ताजा जूस निकालकर पीने से खून साफ होता है और यह लीवर को मजबूत बनाता है।
शरीर में पोषक तत्व की कमी को पूरी करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं, तो वहीं इन सब्जी से बना सलाद खाना भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिसमें पालक, मेथी, धनिया को रोज अपने खाने में शामिल करें। क्योंकि इनमें मौजूद क्लोरोफिल लिवर से विषैले तत्व बाहर निकालता है।
धनिया के बीज का पानी जिस तरह थायराइड की समस्या को कम करने में मदद करता है, उसी प्रकार धनिया का पानी लीवर को भी स्वस्थ बनाता है। इसके लिए रात में 1 चम्मच धनिया बीज पानी में भिगो दें। इसे सुबह उबालकर छानकर पीने से लिवर की सूजन कम कर पाचन सुधरता है।
गिलोय से बना काढ़ा अक्सर सर्दी जुकाम या कब्ज जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद साबित होता है, तो वही गिलोय से बना काढ़ा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है इसके प्रयोग के लिए गिलोय की 2–3 इंच डंडी पानी में डालकर उबाल लें फिर इसे रोज सुबह पीयें यह लिवर को डिटॉक्स करता है।
Trending
- रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार
- दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय, रक्षाबंधन की दी बधाई; नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन


