खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर । आज 18 मई को विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। प्रातः लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुंचे क्राइम ब्रांच एवं थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया। घटना स्थल एवं संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव, उम्र लगभग 19 वर्ष है, जो मूलतः जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निवासी है तथा वर्तमान में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर, रायपुर में निवासरत है। आरोपी द्वारा यदा-कदा रैपिडो चलाने का कार्य भी किया जाता है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रत्येक अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी एवं छीने/चोरी गए माल मशरूका की बरामदगी की जा रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


