नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का समापन हो चुका है। अब दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी, जिसका पहला मुकाबला बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी मेन इन ब्लू हर हाल में जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। जीत के लिए सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर खड़ा हो रहा है।
सीरीज की शुरुआत से पहले मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या तिलक वर्मा के रूप में सामने आई। पेट की समस्या के चलते तिलक सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हैं। दूसरी तरफ टी20 टीम में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की लंबे वक्त बाद वापसी हुई है। तो आइए जानते हैं कि पहले मैच के लिए भारतीय टीम कैसी हो सकती है।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
ओपनिंग पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ नजर आ सकते हैं। संजू को विकेटकीपर के रूप में मौका मिल सकता है।
आगे बढ़ते हुए नंबर तीन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। इसके बाद ईशान किशन को चौथे नंबर पर रखा जा सकता है। ईशान ने टीम इंडिया के लिए पिछला टी20 नवंबर, 2023 में खेला था। वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं। लिहाजा बाएं हाथ के ईशान किशन को मौका मिलने की संभावना और बढ़ जाती है।
गौर करने वाली बात यह है कि ईशान के चलते श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है। फिलहाल अय्यर टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। टीमों के पास 31 जनवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की अनुमति है।
इसके बाद नंबर पांच पर अक्षर पटेल उतर सकते हैं। फिर नंबर छह पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का आगमन हो सकता है। इसके बाद रिंकू सिंह नंबर 7 पर फिनिशर का किरदार अदा करते दिख सकते हैं।
बॉलिंग डिपार्टमेंट
बॉलिंग डिपार्टमेंट में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पेस फैक्ट्री का दारोमदार संभाल सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को मुख्य स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है।
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


