नई दिल्ली। ठंड का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और फटने लगती है। ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल युक्त उत्पाद त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि ठंड में त्वचा की देखभाल के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी सबसे प्रभावी और सुरक्षित हैं। खासकर नारियल तेल का नियमित उपयोग त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने के साथ उसे अंदर से मजबूत भी बनाता है। डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि नारियल तेल आयुर्वेद में शीतल और पोषक माना गया है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और ड्राईनेस से बचाते हैं।
डॉ. कुसुम के मुताबिक, ठंड में नहाने के बाद हल्का गुनगुना नारियल तेल शरीर पर लगाने से त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर सुरक्षा कवच बनाता है, जिससे ठंडी हवा का असर कम होता है। चेहरे की देखभाल के लिए नारियल तेल को रात में सोने से पहले हल्की मालिश के रूप में लगाया जा सकता है। इससे त्वचा की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं और सुबह चेहरा फ्रेश व चमकदार नजर आता है। जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहती है, वे नारियल तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर उपयोग करें। यह मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है।
डॉ. कुसुम बताती हैं कि नारियल तेल सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि होंठों के लिए भी फायदेमंद है। फटे होंठों पर दिन में दो बार नारियल तेल लगाने से कुछ ही दिनों में राहत मिलती है। इसके अलावा हाथ-पैरों की एड़ियों पर रात में तेल लगाकर मोजे पहनने से फटी एड़ियों की समस्या भी दूर होती है। ठंड के मौसम में अगर आप भी बिना खर्च किए स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस आसान नुस्खे को अपनाएं। नारियल तेल से न केवल त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आएगा, बल्कि वह मजबूत और स्वस्थ भी बनी रहेगी।
Trending
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार
- दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय, रक्षाबंधन की दी बधाई; नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र


