खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है। बस्तर जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, अब पूरी तरह नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी। विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और आम जनजीवन समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, लोक संस्कृति का पुनर्जीवन होगा और गांव-गांव में उत्सव, विश्वास और प्रगति का माहौल बनेगा।
सुरक्षा बलों के वीर जवानों को किया नमन
इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. रमन सिंह ने सभी सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन किया और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन देश के सामूहिक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है, जिससे अब बस्तर सहित पूरा क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


