नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ये स्पाई थ्रिलर फ़िल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले हफ्ते में बममफाड़ कलेक्शन करने के बाद दूसरे वीकेंड भी भी ‘धुरंधर 2’ ने धमाल मचा दिया और तगड़ा कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है। जानते हैं इस फिलम ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर 2’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार धीमी पड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन में से एक बन गई है। 19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से ही, इस फ़िल्म ने पूरे भारत के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बना ली और फिर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ की वजह से इसे खूब दर्शक मिल रहे हैं। खासकर वीकेंड में सिनेमाघर ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आए इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के 11 दिनों पहाड़ जैसी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए।
इसके बाद 9वें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 10वें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही।
वहीं ‘धुरंधर 2 ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘धुरंधर 2 की 11 दिनों की कुल कमाई अब 846.87 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर 2’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 11वैं दिन न सिर्फ़ ‘धुरंधर’ के दूसरे वीकेंड के 141.5 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, बल्कि सिर्फ़ 11 दिनों में ही अपनी पहली किस्त के 840.20 करोड़ के लाइफ़टाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया। आदित्य धर की इस फ़िल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द राइज़’ के 812.14 करोड़ के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के तौर पर अपनी जगह और मज़बूत कर ली है और ज़बरदस्त रफ़्तार के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।
‘धुरंधर 2’ ने 11 वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया
‘धुरंधर 2’ रिलीज के 11वें दिन 68.10 करोड़ की बंपर कमाई कर सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है। अब तक 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था जिसने 54 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन के रिकॉर्ड के परखच्चे उड़ा दिए हैं।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


