नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आते ही बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं। ऐसे समय में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसका सबसे भरोसेमंद हल है कि बच्चों को दूध पिलाएं लेकिन कुछ बच्चा ऐसा होता है कि दूध देखते ही भागने लगता है। ऐसे समय में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाना पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती होती है।दूध को वैसे तो पूरा आहार माना जाता है, लेकिन उसमें कुछ नेचुरल चीजें मिलाने से उसका न्यूट्रिशनल वैल्यू और बढ़ जाता है। तो बच्चों को किस तरह दूध पिलाया जाए इसके लिए हमने आयुर्वेद एक्सपर्ट्स से बात की है। उन्होंने दूध में कुछ चीजों को मिलाने की सलाह दी है। आइए आप भी जानिए।
दूध में इन चीजों को मिलाइए
हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क): आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में थोड़ा सा हल्दी मिलाकर पिलाने से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर अंदर से गर्म रहता है। हल्दी सांस की नली में इंफेक्शन से बचाती है। दूध का स्वाद थोड़ा कसैला कर देता है, इसलिए आप इसमें गुड़ मिला दें। यह दूध बड़े चाव से पिएगा।
चीनी की जगह गुड़: दूध में सफेद चीनी की जगह गुड़ मिलाना हेल्दी है। गुड़ में आयरन भरपूर होता है, जिससे बच्चों का हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है। साथ ही, दूध और गुड़ का कॉम्बिनेशन डाइजेशन भी अच्छा करता है और इम्युनिटी मजबूत बनाता है।
खजूर का मिश्रण: खजूर नेचुरल मीठा और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। दूध उबालते वक्त उसमें 1-2 खजूर डालकर पिलाने से बच्चों को ज्यादा एनर्जी मिलती है। ये सर्दियों में होने वाली थकान दूर करता है और बच्चों को एक्टिव रखता है।
बादाम मिलाएं : घर में बनी बादाम पाउडर को दूध में मिलाने से दिमाग की ग्रोथ और शारीरिक विकास में मदद मिलती है। इससे याददाश्त भी सही रहती है। आप बादाम पाउडर के साथ थोड़ी मात्रा में चीनी मिला दें इससे बच्चे को बेहद टेस्टी लगेगा। अगर बच्चा गुड़ खाएं तो गुड़ मिलाना ज्यादा बेहतर है।
जायफल का पाउडर : दूध में थोड़ा सा जायफल पाउडर दूध में मिलाने से सर्दियों में होने वाली डाइजेशन की प्रॉब्लम दूर होती है और बच्चे को अच्छी नींद आती है। यह एलर्जी दूर करने में भी मददगार साबित होता है। खास बात ये है कि ये नेचुरल चीजें बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर की गर्मी को बैलेंस करती हैं। जायफल और बादाम बच्चों की नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। दूध और इन चीजों का कॉम्बिनेशन सर्दियों की एलर्जी दूर करने में भी अहम रोल निभाता है।
क्यों इसे मिलाना है फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मार्केट में मिलने वाले आर्टिफिशियल प्रोटीन पाउडर से बेहतर ये घरेलू नुस्खे हैं, जो आसानी से पच जाते हैं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए लंबे समय तक फायदेमंद रहते हैं। इस आदत को रोजाना अपनाना बच्चे की ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा है। सर्दियों में सिर्फ दूध देने की बजाय इसमें ये मसाले या नेचुरल चीजें मिलाने से बच्चों की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। ये आसान घरेलू उपाय बच्चों को अस्पताल से दूर रखने में मदद करते हैं।
Trending
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार
- दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय, रक्षाबंधन की दी बधाई; नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र


