खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Trending
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द
- सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूरे, राजधानी में होगा विशेष हवन…
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल


