खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा. सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया.
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना और युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


