खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


