खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हालिया बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बयान को सीधे तौर पर सवालों के घेरे में लेते हुए पलटवार किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जेपी नड्डा के बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि भाजपा नेताओं के पास झीरम कांड से जुड़े ठोस सबूत हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दीपक बैज ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
दीपक बैज ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2013 में झीरम घटना के समय जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। ऐसे में यदि वे आज इस घटना को लेकर दावे कर रहे हैं तो उनके पास इससे जुड़े प्रमाण अवश्य होने चाहिए। इतने संवेदनशील मामले में केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि तथ्यात्मक जांच जरूरी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


