Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘जनादेश परब’: जे.पी. नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार और विकास का संकल्प
    बिलासपुर

    ‘जनादेश परब’: जे.पी. नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार और विकास का संकल्प

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 22, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कहा- हम छाती ठोंककर बोलते हैं, हमने 2 साल में सभी वादे पूरे किए…

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर पुलिस लाइन में आयोजित ‘जनादेश परब’ में शामिल हुए। उन्होंने जय सतनाम के नारे के साथ आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने शानदार 2 साल पूरे किए हैं, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। बघेल सरकार में आतंक था, भ्रष्टाचार था, जो वादे किए वो निभाए नहीं, नक्सलवाद के साथ समझौतावाद था। आप सबने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंका, और कमल का फूल खिलाया है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया है। और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिया है। इसलिए हम छाती ठोंककर बोलते हैं कि हमने 2 साल में सभी वादे पूरे किए है। हमने कहा था कि हम गांव गरीब के लिए काम करेंगे। हमने 5 लाख 62 हजार मजदूरों को आर्थिक मदद देने का काम किया। साथ ही 32 हजार नौकरियों की भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलेगी।
    नक्सलियों से दोस्ती करती थी कांग्रेस की सरकार : जेपी नड्डा
    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार नक्सलियों से दोस्ती करती थी, समझौता करती थी। हमारी सरकार ने उनसे लोहा लिया और अब मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा।
    उन्होंने आगे कहा कि भारत आज विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश अब तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देशभर में सड़कों का जाल बिछ रहा है। 60% का ग्रोथ है। आज हमारे यू ट्यूबर, एनफ्लुएंसर गांव-गांव में हैं। सब्जी वाला भी QR कोड से पेमेंट ले रहा है। 92% मोबाइल भारत में बन रहा है। ये है बढ़ता भारत…
    केंद्रीय मंत्री नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए आगे बताया कि 4 मेडिकल कॉलेज जोड़े जा रहे हैं, जिनमें जांजगीर भी शामिल है। दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में कुल 2500 सीटें हैं। साथ ही बिलासपुर, राजनांदगांव में सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल खुल चुके हैं।
    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार
    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस से कहा कि आप जिस तरह देश मे काम कर रहे हैं, आपको सफलता नहीं मिलेगी। जिस तरह पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय की सरकार काम कर रही है, हम काम कर रहे हैं, आपको सफलता नहीं मिलेगी।
    उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब संसद चलती है, तो राहुल गांधी जर्मनी में बोल रहे होते हैं। मोदी को गाली देते हैं, ऐसा विपक्ष टिकेगा क्या।।? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ये नहीं जानती की जनता क्या चाहती है।
    उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर बनने पर, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हो… आप नामदार लोग हो। राजनीति शौकिया करते हो, चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हो। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस माओवादी और मुस्लिम लीगी कांग्रेस को सदा के लिए विदा करें। भविष्य में भी बीजेपी की सरकार बनाएं।
    मुख्यमंत्री साय ने जनता का किया धन्यवाद
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का मैं धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया था, जिसके अपराधी आज जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास तेज गति से हुआ है, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
    31 मार्च 2026 तक समाप्त होगा नक्सवाद : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनादेश परब को संबोधित करते हुए कहा कि जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता रहा है। वे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे, जिसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि अब नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं और उन्हें भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जो छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद का परिणाम है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सरकार बनने पर दो बड़े वादे किए थे, जिनमें वंचित 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देना और छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त करना शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद संभालते ही पीएम आवास का प्रस्ताव किया और अब प्रदेश से नक्सली समस्या दूर करने का अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026

    सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20261

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.