खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और धान की अवैध रीसाइक्लिंग पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार बकावंड क्षेत्र के लक्ष्मी गणेश राइस मिल मूली से धान की रीसाइक्लिंग किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मिल की गहन जांच की, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि होने पर मिल को सील कर दिया गया है।
इस पूरी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बकावंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि जांच दल ने जब मिल के दस्तावेजों को खंगाला, तो कांटा पंजी में वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 0804 को धान सहित तौलने के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए । दस्तावेजों में मिली यह जानकारी मिल से धान रीसाइकिल किए जाने की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त थी।
जांच के दौरान राइस मिल के पार्टनर अमित गुप्ता मौके पर उपस्थित थे। नियमों के उल्लंघन और साक्ष्य मिलने के बाद प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अग्रिम जांच तक मिल में भंडारित 3000 क्विंटल धान और 870 क्विंटल चावल के साथ राइस मिल को सील कर दिया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई केवल मिल परिसर तक ही सीमित नहीं रही । जांच में जिस वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 0804 का उल्लेख मिला था, उसे ग्राम मूली में रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर वहां से तौल पत्रक की प्रति भी बरामद हुई, जो इस अवैध गतिविधि का पुख्ता प्रमाण था। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 27.60 क्विंटल धान के साथ उक्त वाहन को जब्त कर बकावंड थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल


