खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। कई जगहों पर अंधड़ से पेड़ गिर गए। वहीं देर रात बिजली गुल होने से कई घंटे अंधेरा छाया रहा। कई इलाकों में रविवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा, जो 40-50 प्रति घंटे रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के कारण रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, हालांकि हल्की वृद्धि हो सकती है।
रायपुर में आज फिर होगी बारिश!
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बारिश, गरज- चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


