खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पिछले चौबीस घंटे में पड़ी कड़ाके की ठंड ने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को ठिठुरा दिया है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड के बीच माना इलाके में भी इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और रविवार से शीतलहर के दौर में कमी आएगी। अभी राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है। समूचा छत्तीसगढ़ अभी ठंड की चपेट में है और सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
सरगुजा के मैनपाट, तारबहार, बलरामपुर में जोरदार ठंड के साथ बर्फ जमने की स्थिति बन रही है। वहीं बिलासपुर से लेकर रायपुर तक रात की कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़वा रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ी है और माना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं लालपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान चढ़ने का दौर शुरू होगा और रविवार को शीतलहर के दौर में गिरावट आएगी। अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


