नई दिल्ली। आजकल गर्मी, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा की चमक जल्दी फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में सिर्फ बाहरी स्किनकेयर से ज्यादा असर नहीं दिखता, बल्कि अंदर से शरीर को पोषण देना जरूरी होता है। इसी वजह से सेब, चुकंदर और गाजर से बना नैचुरल जूस तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाकर नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब, चुकंदर और गाजर का यह मिक्स जूस शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और डल स्किन में जान डालता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन बेजान हो गई है या जिन पर जल्दी एजिंग के साइन दिखने लगे हैं, उनके लिए यह जूस काफी फायदेमंद माना जाता है।
A. सेब बढ़ाता है स्किन की टाइटनेस
सेब में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। कोलेजन त्वचा को टाइट और यंग बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट रखकर उसमें नैचुरल ग्लो लाने में भी मदद करता है।
B. चुकंदर करता है खून साफ
चुकंदर को नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर माना जाता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे त्वचा तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है। इससे चेहरा साफ और चमकदार दिखने लगता है। साथ ही, चुकंदर लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा हेल्दी बनती है।
C. गाजर देता है विटामिन A
गाजर में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह त्वचा की मरम्मत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। विटामिन A स्किन को ड्राई होने से बचाता है और उसे सॉफ्ट व स्मूद बनाए रखता है।
Trending
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
- जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के समय एलायंस एयर का टायर फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास


