नई दिल्ली। गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में शहतूत लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। लाल और काले रंग का यह छोटा सा फल भले ही दिखने में साधारण लगे लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में करीब 15 से 20 दिन ही बाजार में देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसका सीजन आते ही इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है। यह फल ज्यादातर जंगलों या पेड़ों पर प्राकृतिक रूप से उगता है और सीमित मात्रा में ही बाजार तक पहुंच पाता है।
शहतूत का स्वाद मीठा, हल्का खट्टा और थोड़ा कसैला होता है, जो इसे और भी खास बनाता है। इसमें छिलका या बड़े बीज नहीं होते, इसलिए इसे सीधे खा सकते हैं। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है।
सेहत का खजाना शहतूत
डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, शहतूत में विटामिन सी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
शहतूत के फायदे
शहतूत विटामिन सी से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और अपच से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं। शहतूत में मौजूद तत्व शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। यह स्किन को ग्लो देता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। वहीं कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
शरीर को देता है ठंडक
गर्मी में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में शहतूत काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना आधा से एक कप ताजा शहतूत खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। शहतूत सिर्फ एक फल नहीं बल्कि गर्मियों का नैचुरल हेल्थ टॉनिक है। कम समय के लिए मिलने वाला यह फल स्वाद और सेहत दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, इसलिए मौका मिले तो इसे जरूर ट्राई करें।
Trending
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
- जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के समय एलायंस एयर का टायर फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न


