खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला मुख्यालय के आसपास एक बार फिर तेंदुए की दहशत देखने को मिल रही है। कोदोबतर के चट्टानपारा इलाके में गुरुवार रात तेंदुए ने एक 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। वह पड़ोस के घर से टीवी देखकर लौट रहा था। तेंदुआ बच्चे को पकड़ कर जंगल ले जा रहा था। राहत की बात रही कि बच्चे के चिल्लाने पर परिजनों ने किसी तरह उसे तेंदुए से छुड़ा लिया। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, चट्टानपारा निवासी धनेश कुमार रात में पड़ोस के घर से टीवी देखकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने परिजन भीड़ गए और किसी तरह सफलता पाई।
तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। गर्दन और शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में अक्सर जंगल से निकलकर तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। गरियाबंद मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में हर साल तेंदुओं की आमदरफ्त देखी जाती है, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


