नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कोलेस्ट्रॉल जब नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब यह नसों में जमा हो जाता है। इससे धमनियों में ब्लॉकेज होना शुरू हो जाती है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवा लेनी पड़ती है, लेकिन दवा के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय आपको जबरदस्त फायदे दिला सकते हैं। आयुर्वेद में मेथी दाना को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरू करते हैं, तो यह आपकी धमनियों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह साधारण सा नुस्खा आपके दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहद फायदेमंद है।
यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने बताया कि मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टेरोइडल सैपोनिन्स पाए जाते हैं। जब आप खाली पेट इसका पानी पीते हैं, तो यह खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह नसों की दीवारों पर जमा फैट को धीरे-धीरे पिघलाकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे नसों की ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है। यह प्रक्रिया ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है और दिल पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करती है। आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना भिगोकर रख दें। सुबह आप मेथी दाने चबाकर खा लें और इसके पानी को पी लें।
आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का पानी वरदान है। मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है। इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से फास्टिंग शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है और शरीर की मेटाबॉलिक दर में भी सुधार होता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी या पुरानी कब्ज से परेशान हैं, तो मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को बूस्ट कर सकता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आंतों की सफाई करता है।
एक्सपर्ट की मानें तो मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए जाना जाता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बेवजह की कैलोरी लेने या ओवरईटिंग से बच जाते हैं। जो लोग प्राकृतिक तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह डिटॉक्स ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा मेथी की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में वात दोष को संतुलित करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।
Trending
- पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
- आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’
- बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित
- भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं: समृद्ध परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर दिया जोर
- IFS अधिकारी विवेक आचार्य बने राज्य वन विकास निगम के नए कार्यकारी संचालक
- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर


