Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कोरबा नगर निगम: 1.87 करोड़ की लागत से 6 वार्डों में 16 विकास कार्यों का शिलान्यास
    छत्तीसगढ़

    कोरबा नगर निगम: 1.87 करोड़ की लागत से 6 वार्डों में 16 विकास कार्यों का शिलान्यास

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 21, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के 06 वार्डो को आज 16 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है। उद्योग मंत्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज 01 करोड़ 87 लाख रूपये के नए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
    नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है इसी कड़ी में आज रविवार को निगम के वार्ड क्र. 33, 34, 29, 30 एवं 10, 06 में आज एक करोड़ 87 लाख रूपये की लागत वाले 16 नए विकास कार्यो की सौगात दी गई है। यहाॅं उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को निगम के 08 वार्डो को 02 करोड़ 61 लाख रूपये के नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई थी। आज निगम क्षेत्र की सुदूर बस्ती ढेलवाडीह के साथ ही मुड़ापार, इमलीडुग्गू में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न कराया गया।
    मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा किया सरकार ने
    इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूर्ण कर अपने संकल्प को पूरा किया है, हमारी सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल अभी पूर्ण हुआ है तथा इस दौरान एक ओर जहाॅं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सर्वांगीण विकास को गति व दिशा दी गई है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और अब विगत 11 वर्षो से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य लगातार कर रहे हैं। उन्हेाने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, नए-नए उद्योग, धंधे प्रारंभ हो रहे हैं, रोजगार बढ़ रहा है तथा यहाॅं के नागरिकबंधुओं का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। उद्योग मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि डाॅ.रमन सिंह के 15 वर्षो का कार्यकाल प्रदेश का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है तथा उन 15 वर्षो में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ और अब विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश का साय-साय विकास कर रही है।
    करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की लगातार मिल रही सौगात
    इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री देवांगन के द्वारा नगर निगम कोरबा के वार्डो को लगातार करोड़ों रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हो रही है, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री देवांगन के लगातार प्रयास से विगत 02 वर्षो में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, देश, प्रदेश व कोरबा नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है, अतः कोरबा के विकास में किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल व साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आपकी समस्याएं दूर होंगी, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर बनेगा, मैं इसके लिए आपको आश्वस्त करती हूॅं।
    निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने हो रहा निरंतर कार्य
    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर संजूदेवी राजूपत की अगुवाई में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्डो व बस्तियों की समस्याओं को दूर करने तथा नागरिकों को सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्होने कहा कि अनेक वर्षो से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही है तथा लोगों की अपेक्षाएं पूरी की जा रही हैं, मुझे उम्मीद है कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन
    आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं हाईट बढ़ाने का कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य राशि 14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य राशि 12.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द नीचे मोहल्ला के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता विहार में सी.सी. रोड एव नाली का निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार दशहरा मैदान के पास मंच का निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 11.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य राशि 13.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत रामनगर के सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 09 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत जे.पी. स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 19.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 अंतर्गत आदिवासी शास. प्रा. शाला भिलाई खुर्द क 02 में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य राशि 15.26 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत इमलीडुग्गू केबीन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 06 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 रानीगेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कार्य राशि 04 लाख रूपए का भूमिपूजन भी आज सम्पन्न हुआ।
    भूमिपूजन कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद सुनीता चैहान, नारायण कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, रामगोपाल कुर्रे, रूबी सागर, राधा महंत, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अनु.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास, अनिल वस्त्रकार, सुशील गर्ग, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.