हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, सुख-शांति और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में उनकी विशेष कृपा होती है, वहां न केवल आर्थिक उन्नति होती है, बल्कि मानसिक शांति और संतोष का वातावरण भी रहता है। यही वजह है कि, हर व्यक्ति चाहता है कि, उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास हो।
माना जाता है कि, देवी लक्ष्मी किसी भी घर में प्रवेश करने से पहले वहां के वातावरण और परिस्थितियों का सूक्ष्म निरीक्षण करती हैं। यदि आपके घर का माहौल सकारात्मक होता है, तभी वे वहां खुद निवास करती हैं। हालांकि कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
सबसे जरूरी बात है साफ-सफाई। देवी लक्ष्मी को साफ-सुथरी और व्यवस्थित स्थान काफी प्रिय है। जिस भी घर में गंदगी और अव्यवस्था होती है, वहां उनकी कृपा टिक नहीं पाती। इसलिए घर को साफ रखने के साथ चीजों को व्यवस्थित रखना जरूरी माना गया है।
धार्मिक नजरिए से रोजाना पूजा-पाठ, दीपक जलाना और ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन भी घरों में पूजा-अर्चना होने के साथ त्योहारों को श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, वहां पवित्रता और सकारात्मकता का संचार अवश्य होता है, जो देवी लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
इसके साथ ही घर का वातावरण भी काफी मायने रखता है। जहां परिवार के सदस्य आपस में प्रेम और सम्मान की भावना के साथ रहते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके विपरीत जहां रोजाना झगड़े और कलह होते हैं, वहां लक्ष्मी जी वास नहीं करती हैं।
हिंदू परंपराओं में तुलसी और गौ माता का विशेष महत्व है। जिन भी घरों में इनकी पूजा-अर्चना होती है और सभी जीवों के प्रति दया और सम्मान का भाव रखा जाता है, वहां देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही सत्य, ईमानदारी और नैतिकता का पालन करना भी जरूरी माना गया है।
इसके अलावा घर का मुख्य द्वार पॉजिटिविटी का केंद्र होता है। यदि आपका प्रवेश द्वारा साफ, सजावट और आकर्षक होता है, तो यह मेहमानों को आकर्षित करने के साथ देवी-देवताओं की कृपा को भी अपनी ओर आंमत्रित करता है। इस तरह इन सभी बातों का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


