खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के तारसगांव के पास दिन के उजाले में दो भालू खेतों में घूमते हुए देखे गए । यह इलाका गांव से सटा हुआ है, और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं। कांकेर जिले में भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का शहरी क्षेत्रों में दिखना आम हो गया है। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें इन जानवरों ने मनुष्यों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विदित हाे कि हाल ही में चारामा के तेलगुड़ा गांव में एक महिला पर 2 भालुओं ने हमला कर दिया था। सुबह झाड़ू लगाते समय हुए इस हमले में महिला के सिर, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वह अभी भी चारामा अस्पताल में भर्ती है। इन घटनाओं को देखते हुए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है। जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए खतरा बढ़ गया है । रात के साथ-साथ अब दिन में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं । इसे देखते हुए वन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि शाम 6 बजे के बाद लोग घर से बाहर न निकलें और अपने पालतू जानवरों का भी ध्यान रखें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


