खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने माओवादियों द्वारा कांकेर जिले में लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो जाने की घटना पर उन्हाेने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं शहीद चाराे जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि “यह घटना स्पष्ट रूप से साबित करती है कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बताने वाले सरकार के दावे पूरी तरह झूठे और हवाई हैं।
सुशील मौर्य ने कहा कि नक्सलवाद अभी भी बस्तर की धरती पर अपना साया बिखेर रहा है। सरकार को जनता को धोखा देने वाले बयानबाजी बंद करनी चाहिए और वास्तविक समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्हाेने कहा कि पूरे बस्तर क्षेत्र में आईईडी और प्रेशर बम जैसी घातक बारूदी सुरंगों का जाल बिछा हुआ है। इनकी संख्या का अनुमान लगाना भी मुश्किल है।
“सरकार तुरंत इन खतरनाक बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाए। ये बारूदी सुरंगें न केवल सुरक्षाबलों के लिए, बल्कि आम आदिवासियों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी घातक हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बस्तर में शांति स्थापना के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए। सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जावे। प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज किया जाए ताकि स्थानीय जनजीवन सामान्य हो सके। सुशील मौर्य ने कहा कि “बस्तर के लोग लंबे समय से नक्सलवाद की मार झेल रहे हैं। अब उन्हें शांति और सुरक्षा का अधिकार है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह न मोड़े और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के वास्तविक प्रयास करे।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


