खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और रात्रिकालीन गश्त को अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस ने आज गुरूवर काे “ग्रीन पेट्रोलिंग” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा की शुरुआत की है। इस पहल से आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं कांकेर विधायक आशाराम नेताम द्वारा कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ग्रीन पेट्रोल” वाहन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।
कांकेर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें, पुलिस निर्देशों का पालन करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस काे दें।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


