नई दिल्ली। IPL 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारी की बदौलत GT 229 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंची थी। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 और गिल ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए RR 152 रनों पर ढेर हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई, लेकिन वह 16 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। जानिए अब ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास है, इसकी दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं।
IPL 2026 के 52 मैचों के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं। उनसे पीछे अभिषेक शर्मा हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुभमन गिल वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल आए हैं। गिल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल ने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं। शनिवार को राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 44 गेंदों में 84 रन बनाए। वह अपने शतक से चूक गए। वैभव 440 रनों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
494- हेनरिक क्लासेन (SRH)- ऑरेंज कैप होल्डर
475- अभिषेक शर्मा (SRH)
468- केएल राहुल (DC)
462- शुभमन गिल (GT)
440- वैभव सूर्यवंशी (RR), साईं सुदर्शन (GT)
किसके पास है पर्पल कैप
पिछले काफी दिनों से भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप थी, लेकिन शनिवार को हुए मैच के बाद कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप आ गई। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबादा ने भुवनेश्वर को पीछे छोड़ दिया। राजस्थान के खिलाफ रबाडा ने 3 ओवरों में 33 रन देकर कुल 2 विकेट लिए।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Top-5 गेंदबाज
18- कगिसो रबाडा (GT)
17- भुवनेश्वर कुमार (RCB)
17- अंशुल कंबोज (CSK)
16- प्रिंस यादव (LSG)
16- ईशान मलिंगा (SRH)
IPL में आज किसका मैच है?
आज डबल हेडर है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


