खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नवीन कैम्प गोगुंडा से जिला पुलिस बल सुकमा की टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोगुंडा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए । अभियान के दौरान ग्राम गोगुंडा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे बड़ी मात्रा में डम्प आर्म्स एम्युनेशन, विस्फोटक, एवं दैनिक उपयोगी सामग्री सहित अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा नक्सलियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों में – 1. देशी कट्टा 1 नग, 2. .315 रायफल का जिंदा राउंड 6 नग, 3. .303 के जिंदा राउंड 5 नग चार्जर में भरा हुआ, 4. 12 बोर जिंदा राउंड (प्लास्टिक)2 नग, 5. टेलिस्कोप (डे-विजन एसएसआर)01 नग, 6. गन पाउडर (काला- सफेद) लगभग 8 किलो ग्राम, 7. जिलेटिन रड 10 नग, 8. इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर 3 नग, 9. नकली वर्दी 4 नग, 10. कॉर्डेक्स वायर लगभग 20 मीटर, 11. बिजली तार 2 बंडल, 12. सेट चार्जर 5 नग, 13. मोटोरोला वॉकी ऑकी बैटरी 1 नग, 14. वायरलेस एंटीना 1 नग, 15. मल्टीमीटर 1 नग, 16. कैलकुलेटर 1 नग, 17. स्विच 13 नग, 18. रायफल स्लिंग 1 नग, 19. पिट्ठू, 20. पोच, 21. नक्सल साहित्य, 22. स्टील टिफिन 1 नग, 23. ड्रम 2 नग, 24. काला कपड़ा लगभग 30 मीटर, 25. अन्य भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल


