खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलियाें के एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन के दर्रेकसा एरिया कमेटी का कमांडर आठ लाख का इनामी रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा (35) निवासी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मेंदरी गांव सहित दो एसीएम कैडर के नक्सलियाें में रापल्ली निवासी सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू राववा (26) निवासी बीजापुर जिले की उसूर तहसील के वेरापल्ली एवं रतन उर्फ मनकू ओमा पोय्याम (25) निवासी नारायणपुर जिले के रेखापाल, इन दोनों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था, तीनाें छत्तीसगढ़ केनक्सलियाें ने आज रविवार काे महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इन पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घाेषित था।
महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियाें ने हथियार जमा किए जिसमें रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा से एक एसएलआर बंदूक, दो मैगज़ीन और 25 राउंड । सुभाष उर्फ पोज्जा बंदू रव्या के कब्जे से एक एसएलआर, दो मैगज़ीन और 23 राउंड। रतन उर्फ मनकू ओमा पोयम पोयम से एक 8 एमएम का हथियार, 1 मैगज़ीन और 15 राउंड ज़ब्त किए गए हैं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


