नई दिल्ली। सर्दियों में आंवला खूब मिलता है। आंवले की चटनी स्वाद और सेहत में जबरदस्त लगती है। विटामिन सी से भरपूर आंवले के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह शरीर को ही नहीं स्किन के लिए भी बेहद हेल्दी माना गया है। आंवले में पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी संतरे की तुलना में भी कई गुना अधिक होता है। इसके साथ ही, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं। सेहत के साथ ही आंवला बालों और स्किन को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है। चलिए जानते हैं त्वचा के लिए आंवला के क्या हैं लाभ और किस तरह से ये असमय बुढ़ापे को रोकने में है कारगर।
-यदि आप स्किन पर केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं लगाना पसंद करते हैं तो नेचुरल तरीके से त्वचा की देखभाल करना बेस्ट है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां आदि खूब शामिल करें। आंवला खाने से भी स्किन को लाभ मिलता है। आपको भी सेल्फ केयर के लिए समय नहीं मिल पाता है तो आप अपनी स्किन को आंवले से स्वस्थ, ग्लोइंग बनाए रख सकती हैं।
– महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को सिर्फ ऊपर से साफ करते हैं, लेकिन स्किन को गहराई से पोषण देने के लिए आंवला बेस्ट है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तो बूस्ट होगी ही, आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे, साथ ही स्किन को भी भरपूर पोषण मिलेगा, क्योंकि विटामिन सी स्किन में कोलेजन के निर्माण को बढ़ा देता है।
-आंवला पेट और बालों के लिए भी बेहद हेल्दी होता है, लेकिन स्किन के लिए ये संजीवनी की तरह असर करता है। रेगुलर कच्चा आंवला चबाकर खाने से झुर्रियां, झाइयां, पिग्मेंटेशन आदि स्किन संबंधित समस्याएं असमय नहीं होती हैं। इससे ड्राई स्किन भी नॉर्मल रहती है।
-आंवला शरीर को डिटॉक्स कर, स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। एक्ने, मुहांसे, फोड़े-फुंसियां आदि नहीं होती हैं। आंवला में मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। इससे त्वचा में कसाव और ग्लो दोनों आता है।
-आंवले में मौजूद पॉलीफेनॉल्स त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से मुक्त करते हैं। स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने से झुर्रियों की समस्या असमय नहीं होती है।
-इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो स्किन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। त्वचा का नेचुरल ग्लो बनाए रखता है। आंवले के सेवन से खून साफ होता है। इससे स्किन शाइनी और ग्लोइंग नजर आती है। आंवला हॉर्मोन को बैलेंस रखता है। जब हॉर्मोन इम्बैलेंस होता है तो स्किन से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इससे दाने, मुहांसे, एक्ने, स्किन पर अनचाहे बाल आने लगते हैं। आंवले से इन समस्याओं से बचाव हो सकता है।
-सर्दियों में फ्रेश आंवला खाना हेल्दी है तो वहीं गर्मियों में इसका पाउडर पानी के साथ लेना स्किन और पेट दोनों की ही सेहत के लिए बेस्ट माना गया है। आप आंवले की चटनी, कच्चा आंवला, अचार, आंवले का जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।
Trending
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव


