Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’

    August 29, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

    August 29, 2026

    आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’
    • पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
    • आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’
    • बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित
    • भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं: समृद्ध परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर दिया जोर
    • IFS अधिकारी विवेक आचार्य बने राज्य वन विकास निगम के नए कार्यकारी संचालक
    • छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? आप भी इसके शौकीन, तो एक्सपर्ट से जानें काम की बात
    बिज़नेस

    अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? आप भी इसके शौकीन, तो एक्सपर्ट से जानें काम की बात

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 27, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हमारे देश में खाने के साथ अचार खूब खाया जाता है। अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पहले के जमाने में घरों में आम, नींबू, आंवला, गाजर समेत कई चीजों का अचार खूब डाला जाता है। हालांकि अब अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाला अचार लेते हैं और उसे खाते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? अगर आप भी अचार खाने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे और नुकसान जानना बेहद जरूरी है। इस बारे में एक्सपर्ट की राय जान लेते हैं।
    डाइटिशियन रंजना सिंह ने बताया कि अचार आमतौर पर सब्जियों या फलों से बनाया जाता है। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। सही तरीके से बनाया गया अचार पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद कर सकता है। खासतौर पर फर्मेंटेड अचार में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों की सेहत को सुधारते हैं। इसके अलावा मसालों में मौजूद हल्दी, मेथी और सरसों जैसी चीजें सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती हैं। अचार का खट्टा-तीखा स्वाद लार और डायजेस्टिव जूस ज्यादा रिलीज करता है। इससे खाना आसानी से पचता है। जिन लोगों को भूख कम लगती है या हल्की पाचन समस्या रहती है, उनके लिए अचार फायदेमंद हो सकता है।
    ज्यादा अचार खाने के नुकसान जान लीजिए
    डाइटिशियन ने बताया कि अगर अचार को कम मात्रा में खाया जाए, तो यह फायदेमंद होता है। ज्यादा मात्रा में अचार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अचार में नमक और तेल की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकते हैं। ज्यादा नमक किडनी पर भी दबाव डालता है और शरीर में पानी की कमी या सूजन की समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा बहुत अधिक मसालेदार अचार पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की समस्या या पेट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अचार का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी अधिक नमक और मसाले वाले अचार से बचना चाहिए।
    बाजार के अचार का सेवन नुकसानदायक
    एक्सपर्ट रंजना सिंह ने बताया कि घर का बना अचार सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें केमिकल्स नहीं मिलाए जाते हैं। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले अचार सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। बाजार में मिलने वाले अचारों में प्रिजर्वेटिव्स, फूड कलर्स और ज्यादा तेल व नमक होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। अगर आप बाजार का अचार खरीदते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का खरीदें और कम से कम सेवन करें। अगर अचार घर पर साफ-सफाई और कम मसालों के साथ बनाया गया हो, तो यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप अचार के शौकीन हैं, तो संयम बरतें और सेहत के साथ समझदारी से इसका आनंद लें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बदलते मौसम में गला और सांस की नली दे रही है चेतावनी? डाइट में तुरंत शामिल करें ये 6 इम्युनिटी-बूस्टर सब्जियां

    August 29, 2026

    बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे

    August 19, 2026

    एनीमिया और डिहाइड्रेशन में रामबाण है ड्रैगन फ्रूट, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए बिल्कुल दूर

    August 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’

    By Khabar WorldAugust 29, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। बिलासपुर में शुक्रवार रात हुई हिंसा को लेकर…

    पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

    August 29, 2026

    आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    August 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’

    August 29, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

    August 29, 2026

    आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    August 29, 2026

    दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित

    August 29, 2026

    भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं: समृद्ध परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर दिया जोर

    August 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.