खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, अंतः रोगी कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों (शिशुवती माताओं) को महतारी किट का वितरण किया। मंत्री जायसवाल ने अंतःरोगी कक्ष मे भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हाल चाल पूछा गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला के भवन मरम्मत के लिए मौके पर ही 50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
मंत्री जायसवाल ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रखी जाए एवं निर्धारित चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए, ताकि वनांचल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सतत उपलब्ध हो सकें।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


