खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति प्रतिबद्धता तथा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में यहां भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपने दायित्वों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में संचालक श्री संजीव कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान दिवस की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम ने मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


