नई दिल्ली। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की। इस लिस्ट में पठान नंबर 1 पर है।
स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्टी लीड रोल में नजर आएंगी और इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले आइए जान लेते हैं कि बॉलीवुड की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया था और टॉप 10 में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पहले नंबर पर है। कोईमोई कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ ने रिलीज के पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर करीब 52.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने ओपनिंग डे पर करीब 34.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने रिलीज के पहले दिन 32.92 करोड़ रुपये कमाए थे।
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म ‘बैंग बैंग’ ने पहले दिन 27.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ ने ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ रुपये कमाए थे।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 9.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
- विश्व ऊदबिलाव दिवस पर विशेष -उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण
- सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क ठेकेदारों को राहत पर मुहर
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ


