खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कंकालिन मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और धार्मिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों को लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पूजन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
आयोजन में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर, जिला पंचायत सीईओ तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


