खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत माकड़ी में आज बुधवार काे आयोजित सुशासन तिहार 2026 के क्लस्टर क्रमांक-13 समाधान शिविर में वन-जलवायु परिवर्तन विभाग की पहल मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान 43 किसानों को 99,500 क्लोनल नीलगिरी पौधे वितरित किए गए, वहीं तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की मेधावी बेटियों को सम्मानित कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।
शिविर में वन विभाग की ओर से संचालित किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 43 पात्र किसानों को कुल 99,500 क्लोनल नीलगिरी पौधों का वितरण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ वृक्षारोपण के माध्यम से अतिरिक्त आय प्रदान करना है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मारागांव की कुमारी झरना नेताम और कक्षा 12वीं की भिरण्डा निवासी कुमारी लिलेश्वरी पोयाम को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की। इसके अलावा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली चार छात्रा रामबती नेताम, निशा नेताम, प्रीति मरकाम और ममता नेताम को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विभाग ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 15 हजार रुपए और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
कार्यक्रम में शिविर सहायक नोडल अधिकारी और माकड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय कुमार वारे ने ग्रामीणों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ और हरियाली प्रसार योजना की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में वृक्षारोपण किसानों के लिए आय का एक बड़ा स्रोत बन सकता है। शिविर में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों के लिए संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2011-12 से यह योजना चला रहा है, जिसके तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
Trending
- जनप्रतिनिधि से पत्रकरिता, संघर्ष, जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान बने प्रीत लाल कुर्रे को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
- दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक खोज, 11वीं शताब्दी के शिलालेखों से लेकर दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का मिला खजाना
- सुशासन तिहार में बस्तर के पारंपरिक स्वाद की धूम: ‘नारी शक्ति’ को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच
- छत्तीसगढ़ में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ लागू करने की तैयारी तेज
- बीजापुर तेंदूपत्ता अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन; DFO रमेश जांगड़े हटाए गए, वन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
- सड़क पर ‘संजीवनी’: 108 कर्मियों की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
- सुशासन तिहार शिविर में वन विभाग ने 99,500 पौधे बाटे, तेन्दुपत्ता संग्राहकों की बेटियों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी


