खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एसपी किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन सुकमा में “विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम” के तहत आज बुधवार काे ‘जुम्बा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं “पूना मारगेम” पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पित किये पुनर्वास केंद्र सुकमा में निवासरत ‘माओवादी’ भी उपस्थित रहें। इस फिटनेस इवेंट में जवानों ने छत्तीसगढ़ी गीत “हमर पारा तुंहर पारा” पर जुम्बा डांस किया।
पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन गंभीर घटनाओं, अत्यधिक कार्यभार और मानसिक तनाव को कम करने हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा रहने के लिए एक विशेष पहल किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा की ओर बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति एवं जागरूकता से जोड़ते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास, विकास एवं सहभागिता का नया अध्याय शुरू कर खेल, प्रशिक्षण, साइबर जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से अब हर गांव तक पहुंचेगा विश्वास का संदेश।
इस विशेष पहल के अवसर पर संजय शर्मा सेनानी, 18वी वाहिनी छ.स. बल, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रक्षित निरीक्षक रवि कुमार उपाध्याय, सूबेदार रमेश कुमार पुरेना, उप निरीक्षक लीला राम साहू एवं जिला मुख्यालय सुकमा-रक्षित आरक्षी केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी, समस्त डी.आर.जी.-थाना-एस.टी.एफ. के जवान, आम नागरिक एवं आत्मसमर्पित माओवादी मौजूद रहे।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


