नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं।ऐसा ही कुछ ‘द राजा साब’ करने को भी तैयार है। ‘द राजा साब’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने नए साल में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए कमर भी कस ली है। ‘द राजा साब’ हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस अंदाज में प्रभास पहली बार नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा सामने आ गया है और इसने अभी से ही धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है।
प्रभास की ‘द राजा साब’ का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। ये फिल्म पोस्टपोन भी हुई थी। मगर आखिरकार आज इसे रिलीज कर दिया गया है जो पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के लिए तैयार है। प्रभास की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तगड़ी है।
एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग से ही तगड़ी कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अब तक 542528 टिकट बिक चुके हैं। वहीं कलेक्शन की बात की जाए तो इसने ब्लॉक सीट्स के साथ 28.09 करोड़ की कमाई कर ली है। यानी ये फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा नंबर लेकर आने वाली है। पहले दिन के कलेक्शन से ही कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
धुरंधर को छोड़ा पीछे
‘द राजा साब’ ने अपनी एडवांस बुकिंग की कमाई से ही रणवीर सिंह की धुरंधर के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था।जिसे ‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग से ही पीछे कर दिया है।
‘द राजा साब’ की बात करें तो इसे मारुति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस ने खूब पसंद किया था अब देखना होगा फिल्म देखने के बाद कैसा रिएक्शन आता है।
Trending
- सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क ठेकेदारों को राहत पर मुहर
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण


