नई दिल्ली। राजनीति में आने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म, ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘जन नायकन’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जानते हैं रिलीज से पहले प्री सेल में इस फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है?
‘जना नायकन’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
‘जना नायकन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। थलपति विजय अब फुल टाइम राजनीति में एंट्री कर रहे हैं ऐसे में ये उनकी आखिरी फिल्म है इसलिए इसे लेकर फैंस में क्रेज और भी ज्यादा है। इस बीच ये फिल्म एडवांस बुकिंग में भी अच्छा परफ़ॉर्म कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ के भारत में 6 जनवरी की सुबह 9 बजे तक 1 लाख 58 हजार 781 टिकटों की सेल हो चुकी है और इसने 4.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसने 7.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विदेशो में कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
बता दें कि भारत में ‘जना नायकन’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से फिलहाल 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं जिसमें अकेले कर्नाटक में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्री टिकट सेल हुई है। वहीं, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह की प्री-सेल्स को देखते हुए, कॉलीवुड की इस शानदार फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह अपने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।
‘जन नायकन’ स्टार कास्ट
थलपति विजय की फिल्म जन नायकन को एच. विनोद ने लिखा और निर्देशित किया है। विजय के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, मामिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जन नायकन पूरे भारत में रिलीज होगी और निर्माताओं ने घोषणा की है कि विजय की यह फिल्म हिंदी में जन नेता के नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


