नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का दर्शखों को बड़ी ही बेसबॅ्री से इंतजार है। तो वहीं कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाने का फैसला किया है। इस खबर से और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गया है। हालांकि ये पहली झलक ऑडियंस से पहले ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने देख ली है और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की नई झलक देखी। जिसे देखने के बाद वो इसकी तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पहला रिव्यू भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम। हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया। ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है।’
इस रिव्यू में तरण आदर्श ने रणबीर कपूर के लुक को दिव्य बताया है। उन्होंने लिखा, ‘भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर असाधारण लग रहे हैं। उनमें ग्रेस, दिव्यता और स्ट्रेंथ झलक रही है। शानदार विजुअल्स, अभूतपूर्व वीएफएक्स और एक इलैक्ट्रिफाइंग बैकग्राउंड स्कोर (हंसजिमर और एआर रहमान)। रामायण की ये झलक वाकई लाजवाब है।’
पीढियों के लिए है ये फिल्म
अपने रिव्यू में उन्होंने आगे लिखा है, ‘जैसा कि मंने पहले भी कहा है कि ये फिल्म केवल आज के लिए नहीं है बल्कि पीढ़ियों के लिए है। विजनरी निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस भव्य प्रोजेक्ट को समर्थन दिया है, और निर्देशक नितेश तिवारी ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस कालजयी महाकाव्य को पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाए।’
बता दें कि इसकी ये नई झलक ऑडियंस के लिए कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर ऑफिशियली रिलीज की जाएगी। जिसका दर्शखों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं ये फिल्म दो पार्ट्स में दीवाली 2026 पर रिलीज होगी। तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में सांई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, सनी देओल हनुमान जी के रूप में तो वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा भी इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है। फिलहाल तो इसकी नई झलक और रणबीर के लुक को लेकर फैंस बेसब्र हैं।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


