खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर की गई है।
अंकित गौरहा की नियुक्ति से जिले में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी रूप से किया जाएगा।
नियुक्ति पर अंकित गौरहा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से भेंट कर संगठन का विस्तार व भाजपा के दमनकारी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


