खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए ऐंठने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान प्रशांत मंडल (34) निवासी सोरखा, नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो खुद को डॉक्टर बताकर पीड़िता के संपर्क में आया था। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि निरीक्षक शील आदित्य सिंह ने की है।
पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए प्रशांत मंडल से हुई थी। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और परिवार से मिलकर रिश्ता तय करने की बात कही। इसी भरोसे पर 7 जून 2025 को आरोपी रायपुर आया और पीड़िता को एक होटल में मिलने बुलाया।
होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया और किसी तरह वहां से भाग निकली। इसके बाद आरोपी ने फोन कर उसकी निजी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने किस्तों में आरोपी को कुल 4 लाख रुपए दे दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल रायपुर की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई। इसके आधार पर पुलिस टीम नोएडा-दिल्ली रवाना हुई, जहां आरोपी को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से 20 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किसी अन्य महिला के साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुरानी बस्ती थाना पुलिस कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी


