नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड ऐश बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए बैठी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और अभी तक ये धुरंधर की आंधी में अपनी जगह बनाए बैठी है। फिल्म अब जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने वाली है। फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन आ गया है। जो बाकी दिनों से कम है।
वीकडे में अवतार को कमाने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। वीकेंड पर ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है मगर वीकडे पर कछुए की चाल चल रही है। फिल्म ने सोमवार को काफी कम कमाई की है।
सोमवार को किया इतना कलेक्शन
अवतार का सोमवार का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन सिर्फ 4.9 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 142.8 करोड़ हो गया है।
फिल्म अगर वीकडे पर ऐसी ही कमाई करती रही हो तो वीकेंड तक आराम से 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अवतार फायर एंड ऐश के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में ही 109.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। उसके बाद से दूसरे हफ्ते में वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। अब देखना होगा इस वीकेंड पर ये फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।
जेम्स कैमरून की अवतार फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है। पहले दो पार्ट भी हिट साबित हुए थे। अब तीसरा पार्ट भी दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इंडिया में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। बड़ी बात ये है कि धुरंधर की आंधी में भी ये फिल्म अपनी जगह बनाए बैठी हुई है।
इस हफ्ते अगस्त्य नंदा की इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब अवतार फायर एंड ऐश की टक्कर इक्कीस से होने वाली है। नए साल के मौके पर अवतार की कमाई और बढ़ सकती है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


