खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर में आज गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर से लेकर दिल्ली तक भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में हैं। ऐसे में भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग द्वारा यह कहना कि “विपक्ष के कहने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई” पूरी तरह झूठा, हास्यास्पद और मनगढ़ंत बयान है। विधायक मंडावी ने कहा कि ‘दिशा’ की बैठक में भाजपा के सांसद, नगरपालिका अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षद सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थे। यदि मैंने ऐसा कोई बयान दिया होता तो उस समय भाजपा नेताओं ने विरोध क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य नेता अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए जनता को गुमराह करने हेतु झूठे और भ्रामक बयान दे रहे हैं।
भाजपा के जनप्रतिनिधि यदि चाहते तो जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की इस कार्रवाई को रोक सकते थे, लेकिन वे इस विषय को राजनीतिक रंग देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने सवाल उठाया कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 25 लोगों के नाम जमीन है, तो भाजपा उन 25 लोगों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही? उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा नेता एवं ठेकेदार संजय लुंकड़ द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को छिपाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नक्सल पीड़ित गरीब आदिवासियों और देश की सेवा कर रहे डीआरजी जवानों के परिवारों पर अमानवीय कार्रवाई की जा रही है। यह भाजपा की दोहरी नीति को दर्शाता है।
कांग्रेस विधायक मंडावी ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार में विधायक कलेक्टर कार्यालय में बैठकर षड्यंत्र रच रहे हैं? क्या किसी के कहने मात्र से एक ही दिन में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है? इन सवालों का जवाब भाजपा को देना होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद बीजापुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने भी स्वीकार किया है कि यह कार्रवाई चिकटराज समिति के कहने पर हुई, और बाद में समिति ने कलेक्टर से मिलकर आभार भी व्यक्त किया। जब राज्य और नगर पालिका दोनों में भाजपा की सरकार है, और स्वयं भाजपा नेताओं ने चुनाव के दौरान पट्टा देने की बात कही थी, तो फिर यह कार्रवाई क्यों? वर्तमान में चट्टानपारा क्षेत्र के प्रभावित लोगों को पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक मंडावी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस गरीबों और पीड़ितों के साथ न्याय मिलने तक मजबूती से खड़ी रहेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पीसीसी सदस्य वेणुगोपाल राव, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, पुरुषोत्तम सल्लुर, बसंत हपका, कामेश मोरला, एजाज सिद्दीकी, रतन कश्यप, अंकित सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


