नई दिल्ली। ‘ गदर 2’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद, सनी देओल अपनी 1997 की देशभक्ति से भरी वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर कम बैक कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं आज 15 जनवरी को आर्मी दिवस के खास मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर को देखने के बाद रगों में देशभक्ति का जज्बा दौड़ जाता है।
बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन ने प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल से होती है। इसमें सनी कहते सुनाई दे रहे हैं- फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है। बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है। उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही कोई दुश्मन न ही कोई गोली और न ही उसका इरादा और आज कुछ भी हो जाए हम ये वादा टूटने नहीं देंगे।
इसके बाद वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ को इंट्रोड्यूस किया जाता है। ट्रेलर देशभक्ति के जज्बे से भरा है। फिल्म का म्यूजिक भी दिल छू लेने वाला है। ट्रेलर का एक-एक सीन देशभक्ति और इमोशन्स से भरा है। ट्रेलर में 1997 में आई बॉर्डर वाली पूरी फील है। सनी देओल ने पूरे ट्रेलर में छाए हुए हैं। वहीं बाकी एक्टर्स ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। ट्रेलर का लास्ट वाला डायलॉग भी चर्चा में है। सनी देओल कहते हैं- तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।
सनी देओल ने बॉर्डर 2 के ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर की थी। पोस्ट में लिखा था, “ इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं,इस जीत से बड़ा कोई और जश्न नहीं। बॉर्डर 2 का ट्रेलर आज, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बॉर्डर 2।”14 जनवरी की रात को सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय भी बिताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ ली गई सेल्फी को भी शेयर की है इसके साथ उन्होंने लिखा है, “हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान, गर्व, सम्मान और वीरता।”
बता दें कि मेकर्स ने इससे पहले 16 दिसंबर, 2025 को विजय दिवस के मौके पर फिल्म का एक टीज़र जारी किया था । इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी थी वहीं अब ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस बॉर्डर फ्रैंचाइज़ी की वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फिल्म से ‘संदेशे आते हैं’ सहित चार गाने रिलीज हो चुके हैं।
बॉर्डर 2 कब होगी रिलीज?
साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड में यानी 23 जनवरी, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म का मकसद पहली फिल्म की लीगेसी को सम्मान देने के साथ-साथ दर्शकों की नई जनरेशन को भी आकर्षित करना है। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड है और इसमें वीर सैनिकों की गाथा दिखाई गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क ठेकेदारों को राहत पर मुहर
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना


