नई दिल्ली। ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक थिएटर में लगी हैं। रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं मोहनलाल और ममूटी की ‘पैट्रियट’ भी धमाका मचा रही है। आइए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस किस फिल्म ने बाजी मारी।
‘राजा शिवाजी’
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.90 करोड़ हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए। इस फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। रितेश देशमुख ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है।
‘एक दिन’
‘एक दिन’ की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.15 करोड़ का हुआ। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।
‘भूत बंगला’
फिल्म ने शनिवार को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘भूत बंगला’ को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने टोटल 137 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने गॉस 162.73 करोड़ कमाए। फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।
‘दबकारो’
गुजराती फिल्म ‘दबकारो’ की भी काफी चर्चा है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन 39 लाख कमाए। पहले दिन फिल्म ने 35 लाख कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन74 लाख हो गया है।
‘पैट्रियट’
‘पैट्रियट’ की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 6.15 करोड़ कमाए। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ कमाए थे। फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.72 करोड़ और इंडिया में नेट 16.15 करोड़ कमाए। फिल्म में मोहनलाल और ममूटी जैसे सुपरस्टार हैं।
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’
फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया। हॉलीवुड की इस फिल्म को इंडिया में पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 1.7 करोड़ कमाए। वहीं पहले दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 9.5 करोड़ का हुआ है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


